30.06.2021
दिनांक 30.06.2021 मैं एक इंजीनियर हूँ . इंजीनियर की जिन्दगी कितनी कठिन है , इसी से सम्बंधित दिनचर्या मैं ब्लॉग के माध्यम से प्रस्तूत करता हूँ.इंजीनियर की नौकरी कठिन होने के बावजूद मैं जिन्दगी में काफी सफल हूँ. बहुत लोगों की इच्छा होती है कि अपनी सन्तानों को इंजीनियर बनाये. यह सच भी है क्योंकि एक इंजीनियर की देश और समाज के विकास में महत्वपुर्ण योगदान होता है.एक इंजीनियर के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।इंजीनियर ही एक ऐसा पदाधिकारी है, जो कुछ भी काम कर सकता है. आज सुबह मैं 5.10 AM को सोकर उठा . उठने से पहले मैंने बिस्तर पर ही भगवान की प्रार्थना की. मैं भगवान की प्रार्थना करना कभी नहीं भूलता हूँ.क्योंकि कुछ भी काम भगवान के आशीर्वाद के बिना हो नहीं सकता. मुझपर हमेशा ही भगवान की असीम कृपा रही है.बिस्तर से उठने के बाद बाथरूम गया .हाथ मुँह धोया और टूथब्रश किया .बाथरूम से आने के बाद मैंने लगभग 20 मिनट प्राण...