21.06.2021
दिनांक 21.06.2021
मैं एक सरकारी इंजीनियर हूँ . सरकारी इंजीनियर की जिन्दगी कितनी कठिन है , इसी से सम्बंधित दिनचर्या मैं ब्लॉग के माध्यम से प्रस्तूत करता हूँ.इंजीनियर की नौकरी कठिन होने के बावजूद मैं जिन्दगी में काफी सफल हूँ. बहुत लोगों की इच्छा होती है कि अपनी सन्तानों को इंजीनियर बनाये. यह सच भी है क्योंकि एक इंजीनियर की देश और समाज के विकास में महत्वपुर्ण योगदान होता है.एक इंजीनियर के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।इंजीनियर ही एक ऐसा पदाधिकारी है, जो कुछ भी काम कर सकता है.
आज सुबह मैं 5.50 AM को सोकर उठा . उठने से पहले मैंने बिस्तर पर ही भगवान की प्रार्थना की. मैं भगवान की प्रार्थना करना कभी नहीं भूलता हूँ.क्योंकि कुछ भी काम भगवान के आशीर्वाद के बिना हो नहीं सकता. मुझपर हमेशा ही भगवान की असीम कृपा रही है.बिस्तर से उठने के बाद बाथरूम गया .हाथ मुँह धोया और टूथब्रश किया .बाथरूम से आने के बाद मैंने लगभग 20मिनट प्राणायाम किया.आज योग दिवस है.इस अवसर पर मैने प्राणायाम किया.मैं रोज प्राणायाम करता हुँ. प्राणायाम करने से पहले 15 मिनट मॉर्निंग वॉक किया.उसके बाद "बेचना सीखो और सफल बनो " पुस्तक 20 मिनट पढ़ा . मैं रोज कोई न कोई पुस्तक पढता हुँ. यह मेरी आदत है.
8.00 AM को स्नान किया . स्नान करने से पहले शेविंग किया.9.00 AM को नास्ता किया. नास्ता करने के बाद मैं गुमला के लिए रवाना हुआ. बहुबाज़ार में कनीय अभियंता को साथ में लिए. कार मैं खुद चला रहा था.सिसई में CO से मिले.एक रोड निर्माण में विवाद के सिलसिले में मिले थे.अभी तक उनके द्वारा कोई समाधान नही किया गया है.कनीय अभियंता सिसई में ही अपना साइट चले गए और हम गुमला कार्यालय आ गए.ऑफ़िस में लगभग 6.00 PM तक रहे. ऑफ़िस में 4.00 pm को घर से लाया हुआ नास्ता किया.
डेरा आने के बाद कुछ देर मोबाइल पर काम किया.उसके बाद 9.30 PM तक खाना खाया . रात का खाना मैं घर से ही लाया था इसलिए खाना बनाने की जरूरत नहीं थी. खाना खाने के बाद दुध पीया .दुध पीने के बाद हमने amway का फूड suppliments खाया. हम हमेशा नास्ता और खाना खाने के बाद फूड suppliments का सेवन करते हैं. परिवार के सभी सदस्य फूड suppliments का सेवन करते हैं.लगभग 10.00PM को सो गया.सोने से पहले एक MOTIVATIONAL ओडियो सुना और सो गया.
अभी भी झारखंड मे lockdown लगा हुआ है. 4.00PM तक ही दुकाने खुली रह्ती हैं.
Dated 21.06.2021
I am a government engineer. I present a daily routine related to how difficult the life of a government engineer is. Despite the difficult job of an engineer, I am very successful in life. Many people wish to make their children engineers. This is also true because an engineer has an important contribution in the development of the country and society. Development cannot be imagined without an engineer. Engineer is the only officer who can do anything.
This morning I woke up at 5.50 AM. Before getting up, I prayed to God on the bed itself. I never forget to pray to God. Because nothing can be done without God's blessings. God's grace has always been on me. After getting out of bed, I went to the bathroom. Washed my hands and did my toothbrush. After coming from the bathroom, I did Pranayama for about 20 minutes. Today is Yoga Day. On this occasion I did Pranayama. I do pranayama. Morning walk for 15 minutes before doing pranayama. After that read the book "Learn to Sell and Be Successful" for 20 minutes. I read some book everyday. This is my habit.
L
Took bath at 8.00 AM. Shaving before taking bath. Had breakfast at 9.00 AM. After breakfast, I left for Gumla. Took the Junior Engineer along in Bahubazar. I was driving the car myself. Met CO in Sisai. Met in connection with a dispute in a road construction. Till now no solution has been done by him. Junior Engineer went to his site in Sisai and I came to Gumla office .Stayed in the office till about 6.00 PM. Had breakfast brought from home at 4.00 pm in the office.
After coming to Dera, worked on mobile for some time. After that ate food till 9.30 PM. I had brought dinner from home, so there was no need to cook. We drank milk after having food. After drinking milk we ate food suppliments of amway. We always consume food suppliments after having breakfast and food. All the family members consume food suppliments. Fell asleep around 10.00PM. Heard a MOTIVATIONAL audio before sleeping and fell asleep.
There is still a lockdown in Jharkhand. Shops remain open till 4.00PM only.





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें