23.05.2021
दिनांक 23.05.2021
आज सुबह मैं 5.20 AM को सोकर उठा . उठने से पहले मैंने बिस्तर पर ही भगवान की प्रार्थना की. उस के बाद बाथरूम गया .हाथ मुँह धोया और टूथब्रश किया .बाथरूम से आने के बाद मैंने लगभग 20 प्राणायाम किया. उसके बाद "बेचना सीखो और सफल बनो" पुस्तक का एक अध्याय पढ़ा .
8.00 AM को राँची के लिए रवाना हुआ. 10..30 AM राँची पहुंचा . 11.30 AM को खाना खाया. खाना खाने के बाद बेटी को vaccine दिलाने के लिए खूंटी जिलान्तर्गत मुरहू के लिए 12.30 PM को रवाना हुए. लगभग एक घंटा बाद मुरहू पंचायत भवन पहुंचे. पंचायत भवन में ही vaccination centre बनाया गया था. बेटी को तुरन्त vaccine लगाई गई. आधा घंटा आराम करने के बाद मुरहू से राँची के लिए रवाना हुए. लगभग 3.30 PM को राँची पहुंचे .
कुछ देर आराम किए . उसके बाद बिजनेस सम्बंधी काम किए. 9.00 PM तक मोबाइल पर काम किया. 9.30 PM को खाना खाकर 10.00 PM को सो गया . खाना खाने के बाद हमने amway का फूड suppliments खाया. मैं हमेशा नास्ता और खाना खाने के बाद फूड suppliments का सेवन करते हैं. परिवार के सभी सदस्य फूड suppliments का सेवन करते हैं.
अभी work from home चल रहा है।
अभी झारखंड मे lockdown लगा .
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें